Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऋषिकेश का विश्वविख्यात लक्ष्मण झूला पुल का तार टूटा, रुकी लोगों की आवाजाही
  • उत्तराखंड

ऋषिकेश का विश्वविख्यात लक्ष्मण झूला पुल का तार टूटा, रुकी लोगों की आवाजाही

03/04/2022
rns featured image new

ऋषिकेश : उत्तराखंड के जनपद टिहरी और पौड़ी को जोड़ने वाला 100 वर्ष पूर्व बना विश्वविख्यात लक्ष्मण झूला पुल का मुख्य तार के अचानक टूट जाने से जहां आम लोगों की आवाजाही रुक गई है वहीं प्रशासन में हड़कंप मच गया है।

रविवार की दोपहर लक्ष्मण झूला पुल पर अचानक उस समय हड़कंप मच गया, जब टिहरी और पौड़ी जिले को जोड़ने वाला विश्वविख्यात 100 वर्ष पुराने पुल की विंड तार अचानक टूट गई। इससे पुल से गुजर रहे यात्रियों में अफरा-तफरी मच गयी। इसकी सूचना पर मुनीकी रेती थाना प्रभारी रितेश शाह मौके पर पहुंचे और पुल से आने-जाने वाले यात्रियों को रोक दिया।

बताया जा रहा है कि पुल के निकट नए बजरंग पुल का निर्माण कार्य किया जा रहा है, जिसके चलते लक्ष्मण झूला पुल पर भारी भरकम वैकेट टूटकर गिर गया। वैसे भी इस पुल की मियाद समाप्त होने पर 13 जुलाई-20 21 को इससे लोगों की आवाजाही पर पूरी तरह रोक लगा दी गई थी।

इसी पुल के पास अब पीडब्ल्यूडी निर्माण निगम की देखरेख में एक निर्माण कंपनी द्वारा नए बजरंग पुल का निर्माण किया जा रहा है। फिलहाल विंड तार के टूटने से किसी प्रकार की अप्रिय घटना का समाचार नहीं है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: तीर्थयात्री हमला मामले में कर्नाटक ने आंध्र प्रदेश के श्रीशैलम में पुलिस टीम भेजी
Next: स्कार्पियो की चपेट में आने से तीन युवकों की मौत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
IMG-20260622-WA0002_11zon
  • उत्तराखंड

नीट परीक्षा में अनियमितताओं पर कांग्रेस ने जताई चिंता, संगठन मजबूती पर दिया जोर

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.